Etawah: क्षेत्र में अन्ना पशुओं की समस्या किसानों के लिए लगातार मुसीबत बनती जा रही है। खेतों में खड़ी फसलों पर अन्ना पशुओं के झुंड धावा बोल रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसानों को दिन में खेती और रात में खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। हालात यह हैं कि ग्रामीण बारी-बारी से रातभर खेतों में पहरा देने को मजबूर हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला?
ग्रामीणों के मुताबिक अन्ना पशुओं के झुंड अचानक खेतों में पहुंचते हैं और देखते ही देखते खड़ी फसल को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा देते हैं। किसान रात के समय खेतों में टॉर्च और लाठियां लेकर घूमते नजर आ रहे हैं। पशुओं को खेतों से बाहर निकालने के बाद भी कुछ देर बाद दोबारा उनके लौट आने से किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है।किसानों का कहना है कि खेती में पहले ही लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यदि तैयार होती फसल अन्ना पशुओं की भेंट चढ़ गई तो उनकी मेहनत और पूरी लागत दोनों पर पानी फिर सकता है। खेतों की रखवाली के कारण किसानों की नींद और दिनचर्या भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
ALSO READ: बहराइच में घर में घुसा तेंदुआ, सो रही बुजुर्ग महिला को खींच ले गया, खेत में मिला शव
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से अन्ना पशुओं को पकड़वाकर उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है।


















































