Bahraich: लखीमपुर नेशनल हाईवे पर रिसिया मोड़ के पास गुरुवार देर रात एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब ट्रक से आग की ऊंची लपटें उठती देखीं तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानिए क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को जैसे ही वाहन में आग लगने की जानकारी हुई, उसने बिना देर किए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल रिसिया पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
ALSO READ: Etawah में अन्ना पशुओं का आतंक, फसल बचाने के लिए रातभर खेतों में पहरा दे रहे किसान
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही रिसिया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रक का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। बाद में पूरा वाहन आग की चपेट में आकर जल गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं, हादसे के दौरान चालक के समय रहते ट्रक से बाहर निकल जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया, घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ खत्म हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई|


















































