कुशीनगर हत्याकांड: हिंदू युवक की हत्या पर डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी का बड़ा बयान, बोले-चरमपंथियों को बख्शा नहीं जाएगा

UP: कुशीनगर (Kushinagar) के कसया थाना क्षेत्र के जुड़वनिया गांव में निशांत सिंह (Nishant Singh) उर्फ शक्तिमान की हत्या की गई। जानकारी के अनुसार, आपसी रंजिश के चलते आरोपी फैजल और नौशाद ने निशांत पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। निशांत के साथ मौजूद उसके दोस्त कुंदन पर भी हमला किया गया। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल निशांत को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार और ग्रामीणों का सड़क पर विरोध प्रदर्शन

निशांत का शव पोस्टमॉर्टम के बाद गुरुवार सुबह उसके गांव पहुंचा। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। निशांत की मां ने कहा कि जैसे उनके बेटे की हत्या हुई है, वैसे ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विरोध के चलते बाजार बंद रहा और सुरक्षा के लिए पांच थानों की पुलिस और पीएसी की कंपनी मौके पर तैनात की गई।

Also Read: ‘शलभ मणि त्रिपाठी को इतनी गोलियां…’, मजार की शिकायत पर BJP विधायक और CM योगी को हत्या की धमकी

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज किया। रात को ही आरोपी नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि फैजल की तलाश जारी थी। प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए एडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे और दो दिन के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी।

प्रशासन और सरकार की प्रतिक्रिया

कुशीनगर की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताई जा रही है। प्रदेश के डीजीपी और ADG लॉ एंड ऑर्डर को घटना की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

Also Read: ‘इतने छेद कर देंगे, कोई पहचान नहीं पाएगा…’, पत्रकार को फोन, BJP विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को मारने की धमकी

 शलभमणि त्रिपाठी ने जताया दुख

देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और साथ ही कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया है। उन्होंने अपनी X पोस्ट में लिखा कि कुशीनगर के कसया स्थित जुड़वनिया गांव में चरमपंथियों द्वारा निशांत उर्फ शक्तिमान सिंह की हत्या बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निन्दनीय और अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण और ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश को इस घटना से अवगत कराया और कुशीनगर जिला प्रशासन से भी चरमपंथियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चरमपंथियों और कट्टरपंथियों के ऐसे कृत्यों को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर पर भी इस मामले में सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि यह नजीर बने। शलभमणि त्रिपाठी ने यह भी कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और बहुत जल्द उनसे मुलाकात भी करेंगे।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है।