देवबंद पुलिस का खुलासा: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात व नकदी बरामद

सहारनपुर : थाना देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात व नकदी बरामद की है। रोशन कॉलोनी निवासी आसमा पत्नी नईम ने थाना देवबंद में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए हैं। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दो आरोपियों शाहनजर उर्फ जनरेटर और सुऐब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने और चांदी के कई जेवरात बरामद किए हैं, जिनमें अंगूठियां, नाक की लौंग, ब्रासलेट, बच्चों के कान के बुंदे, गले का सेट, माला, पायल, बिछुए सहित अन्य सामान शामिल हैं।

Also Read: ’30 लाख में ठेका और ‘कमांडो सर्जरी’ कोडवर्ड नेटवर्क…’, Kanpur Kidney Transplant Scam में बड़ा खुलासा

इसके अलावा 8,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहनजर का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं, इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुभाष चंद सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।देवबंद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।