INSTAGRAM पर पीएम मोदी 100M फॉलोअर्स पार करने वाले पहले नेता बने,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मेदी से पीछे है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी डिजिटल उपलब्धि हासिल की है. वह इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए हैं. यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी बेजोड़ उपस्थिति और लोकप्रियता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे. पिछले एक दशक में उनके फॉलोअर्स की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई है, जिससे उनका अकाउंट दुनिया के सबसे सक्रिय और लोकप्रिय राजनीतिक प्रोफाइल में से एक बनकर उभरा है।

उन्होंने इस प्लेटफॉर्म का उपयोग आधिकारिक कार्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं, जनसंपर्क पहलों, सांस्कृतिक क्षणों और व्यक्तिगत विचारों को साझा करने के लिए किया है, जिसने उन्हें एक बड़े और विविध दर्शकों से जुड़ने में मदद की है। इस उपलब्धि के साथ, पीएम मोदी अब इंस्टाग्राम पर वैश्विक नेताओं की सूची में पहले स्थान पर हैं और अपने अंतरराष्ट्रीय समकक्षों से काफी आगे हैं. प्रधानमंत्री के फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी अधिक है, जो 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Also read:भारतीय जवानों के हाथ मारे जाते पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ,डोनॉल्ड ट्रंप ने इस बात की दी जानकारी

यह डेटा पीएम मोदी की ग्लोबल पहुंच और दुनिया भर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को दिखाता है. ग्लोबल रेटिंग्स वगैरह में भी पीएम मोदी अक्सर टॉप पर ही रहते हैं. भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र और दूसरे नेताओं के फॉलोअर्स की संख्या में बहुत बड़ा अंतर है। अन्य वैश्विक नेता इस दौड़ में काफी पीछे हैं, जिनमें इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो (15 मिलियन), ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा (14.4 मिलियन), तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (11.6 मिलियन) और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली (6.4 मिलियन) शामिल हैं।

अगर केवल भारत की बात की जाए तो इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ही नंबर आता है. जी हां, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जो PM मोदी से बहुत पीछे हैं. इसके बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

INPUT-ANANYA MISHRA

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.