देश में होली का माहौल है, जहां लोग रंगों का त्योहार मनाने के लिए तैयार हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक तो यह कहा कि सरकार के अंतर्गत सभी कर्मचारियों को होली से पहले वेतन दे दें। इसके अलावा सीएम योगी ने आदेश जारी करते हुए राज्य में त्योहार को लेकर तीन दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। इस बार यूपी में 2 से 4 मार्च यानी तीन दिन तक होली की छुट्टी रहेगी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राज्य के 17 लाख कर्मचारियों के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि कुल चार दिन की छुट्टी मिल गई है।
दरअसल, 1 मार्च को रविवार है बताया गया कि 28 फरवरी यानी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है। कल सभी विभाग खुलेंगे। और हर दिन की तरह काम होगा। सीएम योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि होली से पहले हर हाल में सभी कर्मचारियों को सैलरी/मानदेय दी जाए। इनमें आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी व सफाईकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि सिंगापुर और जापान के दौरे पर गए राज्य के सीएम योगी गुरुवार देर रात ही वापस लौटे हैं, जहां उन्होंने तुरंत आकर यह आदेश जारी किया।
सिर्फ राज्य कर्मचारी नहीं, बल्कि पेंशनरों को भी पेंशन 28 फरवरी तक जारी हो जाएगी। वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी डीएम को आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि होली की छुटि्टयों को देखते हुए पेंशन फरवरी माह के आखिरी दिन तक पूरी कर लिया जाए।यूपी सरकार ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों और कार्यालयों में पहले ही त्योहार से पहले वेतन/ मानदेय भुगतान के आदेश दिए हैं। इस संबंध में बुधवार को स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी की ओर से भी आदेश कर दिया गया।
INPUT-ANANYA MISHRA
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.







































