प्रयागराज: मांडा के बामपुर गंगा घाट पर स्नान करते समय बड़ा हादसा, चार बच्चे डूबेप्रयागराज: मांडा थाना क्षेत्र के बामपुर गांव स्थित गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करने गए सात बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में डूबने लगे। घटना में तीन बच्चों को स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चे गंगा की तेज धारा में बह गए। इनमें से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो बच्चों की तलाश अभी भी जारी है।डूबने वाले बच्चे
- मोहित (13 वर्ष) पुत्र दिगविजय
- दिव्यांशु (16 वर्ष) पुत्र कमलेश
- अमन (9 वर्ष) पुत्र कृष्ण कुमार
- कुनाल (12 वर्ष) पुत्र अनिल
- निहाल (10 वर्ष) पुत्र अनिल
- दीपक (17 वर्ष) पुत्र राजाराम
- ऋषभ (10 वर्ष) पुत्र कमलेश
सभी बच्चे बामपुर गांव के रहने वाले हैं। वे शुक्रवार सुबह सामूहिक रूप से गंगा स्नान करने घाट पर पहुंचे थे।
घटना की जानकारी
स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चे घाट पर खेलते-खेलते अचानक गहरे पानी की ओर चले गए। जैसे ही वे तेज धारा में फंसे, चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर आए, लेकिन तब तक चार बच्चे पानी में समा चुके थे। तीन बच्चों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जबकि बाकी चार बच्चों को बचाने का प्रयास किया गया। प्रशासन और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी दो बच्चों की तलाश में NDRF और SDRF की टीमें लगी हुई हैं।
परिजनों में मातम
घटना की सूचना मिलते ही पूरे बामपुर गांव में मातम छा गया है। परिजन रो-रोकर बेटों के नाम पुकार रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने परिजनों को सहायता का आश्वासन दिया है। यह घटना गंगा घाटों पर बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता की कमी को एक बार फिर उजागर करती है। प्रशासन ने सभी गंगा घाटों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।












































