वृंदावन : वृंदावन में युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने कई महीनों की मेहनत के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अखलेश शर्मा, निवासी पीलीभीत के रूप में हुई है। उसने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी फोन बंद कर फरार हो गया था। पीड़िता ने 10 अक्टूबर 2025 को थाना वृंदावन में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों की सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
इस कार्रवाई से पीड़िता को न्याय की उम्मीद जगी है। उसने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उसे भरोसा था कि उसे न्याय मिलेगा। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय, महिला उपनिरीक्षक स्मिति पंवार, हेड कांस्टेबल जिनेंद्र कुमार, रितेश कुमार और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।
पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)















































