‘दीदी आप हारी नहीं हैं…’, कोलकाता में ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, अभिषेक को भी लगाया गले

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बड़ी हार के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को कोलकाता पहुंचे और ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) से मुलाकात की। यह बैठक ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई।

दीदी आप हारी नहीं हैं: अखिलेश यादव 

मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ‘दीदी, आप हारी नहीं हैं।’ उन्होंने ममता को उपहार भी भेंट किए और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी से गर्मजोशी से मुलाकात करते हुए उन्हें गले लगाया। इस मुलाकात को विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक एकजुटता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read: अखिलेश यादव को पूड़ी खिलाना दलित अंजलि को पड़ा भारी! अब पिता का हुआ डिमोशन

भाजपा का तंज, शंकर घोष ने साधा निशाना

इधर, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिलीगुड़ी से भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा कि जो भी नेता ममता बनर्जी के साथ खड़ा होगा, उसका राजनीतिक भविष्य समाप्त हो जाएगा। भाजपा नेताओं के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)