UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान सम्मेलन में जवानों के हित में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने पीआरडी जवानों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के साथ ही दैनिक ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने का ऐलान किया।
सुरक्षा और जनसेवा में पीआरडी की अहम भूमिका
योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र, रामगढ़ताल में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीआरडी जवान प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सरकार जवानों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
Also Read: बलिया: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त, सभी बीडीओ का वेतन रोका
सुविधाएं बढ़ने से मजबूत होगा मनोबल
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों की सेवाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम हैं। सरकार की ओर से चिकित्सा सुविधा और ड्यूटी भत्ते में की गई बढ़ोतरी से जवानों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण के साथ निभा सकेंगे।
अमेठी में हुआ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
गोरखपुर में आयोजित पीआरडी जवान सम्मेलन का लाइव प्रसारण अमेठी स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में किया गया। यहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और उनकी घोषणाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह और युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read: रायबरेली: PWD ठेकेदारों का हल्ला बोल, 6 गुना जुर्माने और बजट की कमी पर खोला मोर्चा
जवानों ने फैसलों का किया स्वागत
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमेठी के पीआरडी जवानों ने खुशी जताई। जवानों ने कहा कि 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और बढ़ा हुआ दैनिक भत्ता उनके लिए बड़ी राहत है। अधिकारियों ने भी इन फैसलों को जवानों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे पीआरडी कर्मियों का उत्साह और कार्यक्षमता बढ़ेगी।


















































