सैफई: रकुईया गांव निवासी 20 वर्षीय लक्ष्मी की प्रसव के 19 दिन बाद उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद बुधवार को गांव में महिला का अंतिम संस्कार किया जाएगा। नवजात बच्चा सुरक्षित बताया गया है।
सैफई थाना क्षेत्र के रकुईया गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी लक्ष्मी को पांच अगस्त को प्रसव के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के गायनी विभाग में भर्ती कराया गया था। छह अगस्त को चिकित्सकों ने ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया। प्रसव के बाद से ही लक्ष्मी की हालत खराब बनी हुई थी। चिकित्सकों की निगरानी में उसका लगातार उपचार किया जा रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। 19वें दिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ALSO READ: UP: एक माह से जलजमाव से बेहाल अलीनगर की दलित बस्ती, छात्र नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
महिला की मौत की सूचना मिलते ही पति रंजीत कुमार, पिता सुनील कुमार समेत मायके और ससुराल पक्ष के अन्य स्वजन अस्पताल पहुंच गए। लक्ष्मी का मायका मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के मेरापुर गांव में है। परिजनों के मुताबिक नवजात बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।
ALSO READ: Jaunpur: जफराबाद में 12 सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी, 10.59 करोड़ रुपये होंगे खर्च
घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। बुधवार को परिजन महिला के शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार करेंगे।
महिला की मौत को लेकर मायके और ससुराल पक्ष की ओर से अस्पताल या चिकित्सकों पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



















































