Jaunpur: जौनपुर में दिव्यांग फरियादी की शिकायत सुनने के बजाय धक्के देकर भगाने का आरोप, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Jaunpur: खुटहन थाना क्षेत्र के जौंका बाद गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव निवासी प्रेम चंद्र तिवारी, जो दिव्यांग हैं, अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर विकासखंड खुटहन कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि शिकायत लेकर पहुंचे दिव्यांग फरियादी के साथ वहां मौजूद अधिकारी ने कथित तौर पर बदसलूकी की और धक्का देकर कार्यालय से बाहर भगा दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पीड़ित प्रेम चंद्र तिवारी का आरोप है कि वह काफी उम्मीद के साथ अपनी शिकायत लेकर विकासखंड कार्यालय पहुंचे थे। वह संबंधित अधिकारी के सामने अपनी समस्या रख ही रहे थे कि कथित तौर पर उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि उन्हें धक्का देकर कार्यालय से बाहर कर दिया गया, जिससे वह चोटिल हो गए।

ALSO READ: Chandauli: न्यायालय के वारंट पर धानापुर पुलिस की दबिश, वारंटी अभियुक्त घर से गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़ित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही पीड़ित ने अधिकारियों से न्याय और सम्मानजनक व्यवहार की गुहार लगाई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)