आजमगढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नरौली स्थित उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को पीड़िता की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि अच्छेलाल पुत्र मुन्नालाल डोम, निवासी बड़ादेव मातवरगंज, थाना कोतवाली, आजमगढ़ ने नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में वादिनी के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

तहरीर के आधार पर सिधारी थाने में मुकदमा संख्या 372/2026 के तहत बीएनएस की धारा 65(1), 115(2), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

Also Read: ‘कृष्ण-राम में आस्था हमारी ताकत, बाबर-औरंगजेब के जहर…’, मथुरा में CM योगी का विरोधियों पर निशाना

मामले में कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ 4 सितंबर को करीब 11:10 बजे नरौली स्थित किराये के मकान से आरोपी अच्छेलाल (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के अलावा कांस्टेबल त्रिवेणी शाह, कांस्टेबल मनोज मिश्रा, रिजर्व कांस्टेबल साहिल खां और महिला कांस्टेबल सोनी गुप्ता शामिल रहीं।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है.