UP: बांदा में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

UP: परिवार के साथ रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई 17 वर्षीय किशोरी की शनिवार सुबह फंदे पर लटकती लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।सुबह जब मां की नींद खुली तो बेटी चारपाई पर नहीं थी।तलाश करते हुए मां कमरे में पहुंची तो सामने का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।बेटी बांस की बल्ली के सहारे दुपट्टे से फंदे पर लटक रही थी।बेटी का शव देखते ही मां की चीख निकल गई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े।मामला कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ा सानी गांव का है।गांव निवासी राजबहादुर की 17 वर्षीय बेटी शांती शुक्रवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी।परिजनों के मुताबिक, शाम को शांती ने घर में खाना बनाया और परिवार के सभी सदस्यों को खाना खिलाया।इसके बाद वह रोज की तरह अपने कमरे में सोने चली गई।रात में किसी समय उसने कमरे के अंदर बांस की बल्ली में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

ALSO READ: Varanasi: रील बनाते-बनाते चल गई गोली, किशोर घायल, दो हिरासत में

शनिवार सुबह शांती की मां भूरी की नींद खुली।उसने देखा कि बेटी अपनी चारपाई पर नहीं है।पहले तो मां ने सोचा कि शायद वह घर के किसी काम से बाहर गई होगी।लेकिन कुछ देर बाद जब बेटी दिखाई नहीं दी तो वह उसे तलाशते हुए कमरे की तरफ पहुंची।कमरे के अंदर पहुंचते ही उसकी नजर फंदे पर लटक रही शांती पर पड़ी।बेटी का शव देखते ही मां की चीख निकल गई।उसकी चीख-पुकार सुनकर घर के लोग भी दौड़कर पहुंचे।देखते ही देखते घर में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में किशोरी को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे।वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों द्वारा किशोरी को मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर कमासिन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे। में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )