UP: यूपी के मिर्ज़ापुर में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को सामने आया है। यहां प्राथमिक विद्यालय तक जाने के रास्ते का अभाव होने की वजह से प्राथमिक विद्यालय जाने के लिए बच्चों को खेतों और कीचड़ के बीच से आना जाना पड़ता है। आश्चर्य कि बात है कि जनपद मुख्यालय करीब स्थित इस प्राथमिक विद्यालय की दुर्दशा और रास्ते के अभाव से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया। विवश होकर सोमवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्र स्कूली बच्चों ने स्कूल जाने के बजाए रास्ते में धरने पर बैठ गए।
जानिए क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कि मिर्ज़ापुर जनपद के सीटी ब्लाक अन्तर्गत चेरूईराम कम्पोजिट विद्यालय परिसर में आने जाने के लिए रास्ता नहीं है, जबकि इस विद्यालय में 470 बच्चे पढ़ते हैं और आये दिन पानी बरसने से बच्चे व अध्यापकों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के विरोध में आज समाजवादी पार्टी के नेता रोहित शुक्ला ‘लल्लू’ सहित सपा के लोगों ने विद्यालय के सामने धरना देकर सरकार व सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान भारी संख्या में बच्चे भी शामिल रहे हैं।
ALSO READ: Sonbhadra: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, जांघ शरीर से अलग
सपा नेता रोहित शुक्ला ने कहा कि सरकार में बैठे हुए लोग छात्रों और गरीब, वंचित समाज के लोगों की समस्याओं से जानबूझकर अनभिज्ञ बने हुए हैं। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जाने वाले रास्ते के घोर अभाव को दर्शाते हुए कहा कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक किसी भी शासन प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इधर झांकने की जरूरत नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अभिलंब रास्ते का समाधान करते हुए स्कूली बच्चों को सुगम रास्ता मुहैया नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी के लोग जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करने के साथ-साथ घेराव करने के लिए विवश होंगे।



















































