UP: बरेली में बड़ा पुलिस फेरबदल, 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकी प्रभारियों की भी बदली जिम्मेदारी

UP: बरेली में जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जनपद पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद 67 दरोगाओं का स्थानांतरण किया गया है। इनमें थानों, चौकियों के प्रभार के साथ रिजर्व पुलिस लाइंस से विभिन्न थानों में नई तैनाती शामिल है। अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर रवाना होकर अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

फेरबदल के तहत दरोगा संजय कुमार को थाना शीशगढ़, सुनील तोमर को थाना मीरगंज, सचिन चौधरी को इज्जतनगर, शुभम चौधरी और चंद्रपाल सिंह को फतेहगंज पूर्वी, हरीश चंद शर्मा को शेरगढ़, मनोज कुमार को फरीदपुर, मुकेश कुमार और सुमित कुमार को आंवला, रोहन राणा को भुता भेजा गया है। वहीं शुभम सोम की तैनाती थाना प्रेमनगर में की गई है।

Also Read: UP: बांदा पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी ने एक साथ 43 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

चौकी प्रभारियों में भी व्यापक बदलाव किया गया है। रविराज पावड़िया को कोतवाली भेजा गया है, जबकि विजय कुमार को चौकी चौराहा का प्रभारी बनाया गया है। रोहित तोमर को बिहारीपुर चौकी, धीरेंद्र सिंह को नकटिया चौकी, गौरव कुमार को सरदारनगर चौकी, नरेंद्र शर्मा को बल्लिया चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में अमरजीत सिंह को बभिया चौकी, दीपक वर्मा को कर्मचारी नगर चौकी, अजय शर्मा को कुआडांडा चौकी, प्रणय क्षोत्रिय को सद्भावना चौकी, मुकेश कुमार को लाल फाटक चौकी, नितिन शिरीष को रामगंगा चौकी, प्रसून कुमार को गैनी चौकी, पवन कृष्ण को परसाखेड़ा चौकी और अमित कुमार को लभारी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

Also Read: 46 दिन में मिला इंसाफ….बलिया में बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को आजीवन कारावास

शीशगढ़ क्षेत्र में भी बदलाव करते हुए प्रवीण शर्मा को बंजरिया चौकी और सुरेंद्र सिंह को मानपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा महिला दरोगाओं समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों को थानों, महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर और परिवार परामर्श केंद्र में तैनाती दी गई है।एक साथ 67 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलने से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)