जौनपुर में गाड़ियों के आमने-सामने आने के बाद गोलीबारी, दो घायल, पांच आरोपी हिरासत में

जौनपुर: जौनपुर में सड़क पर आमने-सामने आईं दो गाड़ियों के बाद ऐसा विवाद हुआ कि देखते ही देखते गोलियां चल गईं। करंजाकला तिराहे पर हुई इस सनसनीखेज वारदात में दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने अब मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस ने घटना की तस्वीर काफी हद तक साफ होने का दावा किया है।

दरअसल, 9 सितंबर को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला तिराहे पर गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को पता चला कि विपिन यादव उर्फ मखनचू और अंश को गोली लगी है। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।

Also Read: UP: रायबरेली में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिला अस्पताल समेत CHC-PHC में व्यवस्थाएं दुरुस्त

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया। टीमों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में लगातार कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि करंजाकला तिराहे पर दोनों पक्षों की गाड़ियां आमने-सामने आ गई थीं। इसी दौरान विवाद शुरू हुआ और विवाद बढ़ने के बाद गोली चलने की घटना हुई।

Also Read: ‘ससुरालवालों को बाधा नहीं बनने दूंगा…’, आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, कहा- दोबारा मिले पार्टी में काम करने का मौका

पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

अब बड़ा सवाल यही है कि सड़क पर शुरू हुआ विवाद आखिर गोलीबारी तक कैसे पहुंचा और इस घटना में शामिल बाकी लोग कौन हैं? पुलिस की आगे की कार्रवाई के बाद इस पूरे गोलीकांड की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )