Bijnor: जनपद के कलेक्ट्रेट में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप चौहान ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ UGC रोल बैंक के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र-हित, शिक्षक-हित, सामाजिक न्याय तथा उच्च शिक्षा की स्वायत्तता की रक्षा की मांग उठाई गई। जनसभा में उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवाओं, शिक्षकों एवं नागरिकों ने UGC से संबंधित वर्तमान निर्णय/व्यवस्था पर अपनी चिंता व्यक्त की।
जानिए क्या है पूरा मामला?
वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा से जुड़े किसी भी निर्णय में सवर्ण विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं शिक्षाविदों की राय को भी उचित महत्व दिया जाना चाहिए। जनसभा एवं विरोध प्रदर्शन के पश्चात करणी सेना की ओर से जिलाधिकारी जसजीत कौर बिजनौर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं UGC अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ALSO READ: Bahraich: हाईवे पर ट्रक बना आग का गोला, चालक ने समय रहते कूदकर बचाई जान
ज्ञापन में मांग की गई कि UGC से संबंधित वर्तमान विवादित निर्णय/व्यवस्था को वापस लिया जाए तथा भविष्य में किसी भी नई नीति को लागू करने से पूर्व सभी संबंधित पक्षों से व्यापक संवाद एवं विचार-विमर्श किया जाए। उच्च शिक्षा में समान अवसर, आरक्षण, छात्रवृत्ति, सामाजिक न्याय तथा विद्यार्थियों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा से संबंधित नीतियां व्यापक संवाद, पारदर्शिता और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई जानी चाहिए।


















































