Bahraich में घाघरा बैराज के गेट नंबर-8 के पास मिला पुराना अज्ञात शव, नदी में बहकर पहुंचने की आशंका

Bahraich: जनपद के चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शव कौड़ियाला और गेरुआ नदी की ओर से बहकर बैराज तक पहुंचा है। शव काफी पुराना होने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।

जानिए क्या है पूरा मामला?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर शव का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण बैराज के आठ नंबर गेट के पास पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि शव बैराज तक पहुंचने की जानकारी स्थानीय थाने को तत्काल नहीं दी गई थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक शव की पहचान अथवा घटना को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। वहीं घाघरा बैराज पर पानी के पानी में शव को बहते देखकर ग्रामीणों के द्वारा संबंधित कर्मचारी और अधिकारियों को सूचना दी गई है। बैराज जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

ALSO READ: Banda: 1.38 लाख रुपये में महिला को बेचने और जबरन शादी कराने का आरोप, कथित मध्यस्थ गिरफ्तार

साथ ही यह भी पता लगाने की मांग की जा रही है कि शव नदी के रास्ते बैराज तक कैसे पहुंचा और इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को कब मिली। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच और आवश्यक कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक कौन है और शव कहां से बहकर बैराज तक पहुंचा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)