गोंडा: विनोद साहनी मामले में सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह हाउस अरेस्ट, बोले- शोक संवेदना से भी रोका जा रहा

गोंडा: विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल लगातार बनी हुई है। बुधवार को मृतक विनोद साहनी की तेरहवीं के बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह को कथित तौर पर हाउस अरेस्ट किए जाने की बात सामने आई है।

दिग्विजय सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे तानाशाहीपूर्ण रवैया बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध रोकने में विफल है और अब हालात ऐसे हो गए हैं कि किसी मृतक के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने से भी रोका जा रहा है।

Also Read: विनोद साहनी हत्याकांड: पुलिस से बचकर परिजनों तक पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, हरसंभव मदद का भरोसा

सपा प्रदेश सचिव ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को मृतक के परिजनों से मिलने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि विनोद साहनी के मामले में परिवार को न्याय मिलना चाहिए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।गौरतलब है कि विनोद साहनी की मौत के बाद से ही मामला लगातार चर्चा में है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)