Mirzapur: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में कछवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चलें कि थाना कछवां में 21 सितंबर 2026 को एक महिला ने तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मुअसं 215/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जानिए क्या है पूरा मामला?
ऊधर इस मामले में पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम गठित कर बरामदगी व गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
ALSO READ: UP: गाजीपुर में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 9 तमंचे समेत तीन गिरफ्तार
इसी क्रम में 23 सितंबर को उप निरीक्षक भारत सुमन की टीम ने मुखबिर की सूचना पर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी वकील बनवासी पुत्र सुखराज बनवासी निवासी ग्राम उमरी, थाना भदोही, जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आरोपी पर धारा 140(4) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई कर जेल भेज दिया।


















































