Tech News: Google Chrome पर मंडरा रहा खतरा, जल्द अपडेट करें अपना ब्राउजर

इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए हर कोई गूगल क्रोम का इस्तेमाल करता है। जिसपर धड़ल्ले से साइबर क्राइम की शिकायतें भी सामने आती हैं। हाल ही में गूगल क्रोम पर लगातार फ्रॉड की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिसको देखते हुए भारत सरकार के तहत आने वाली एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने गूगल क्रोम (Google Chrome) को लेकर अलर्ट जारी किया है। CERT-In ने एडवाइजरी रिलीज़ में लैपटॉप या डेस्कटॉप में मौजूदा गूगल क्रोम को फौरन अपडेड करने की बात कही गई है। गूगल क्रोम ने दो दिन पहले ही अपना नया वर्जन 103.0.5060.53 लॉन्च किया है।

ऐसे डाउनलोड करें नया वर्जन

जानकारी के मुताबिक, अगर आप भी क्रोम के पुराने वर्जन का इस्तेमाल करते हैं तो गूगल क्रोम के नए वर्जन को इस तरीके से डाउनलोड या फिर अपडेट कर सकते हैं-

Step 1- कंप्यूटर या लैपटॉप में गूगल क्रोम ओपेन कर लें।

Step 2- इसके बाद अब सबसे ऊपर दाईं तरफ आपको तीन डॉट दिखाई देंगे, जिस पर क्लिक करने पर आपको एक नया Menu खुलेगा।

Step 3- अब इसमें ‘Settings’ पर क्लिक करें और फिर ‘About Chrome’ को चुनें।

Step 4- इसके बाद आपको आपके ब्राउज़र का मौजूदा वर्जन दिखेगा और लेटेस्ट वर्जन अपने आप इंस्टॉल होने लगेगा।

Step 5- इंस्टॉल प्रोसेस पूरा होने के बाद ‘Relaunch’ नाम का एक बटन आपके स्क्रीन पर आएगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा।

Step 6- इस पर क्लिक करते ही गूगल क्रोम ब्राउजर बंद होकर फिर से खुलेगा और इस तरह अपडेट की प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )