उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में देश विरोधी पोस्ट डालने से हिंदू संगठनों में गुस्से का माहौल है। आक्रोशित संगठनों ने जमकर हंगामा करने लगे, जिसपर आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया गया।
कई थानों की पुलिस ने की मशक्कत
सूत्रों ने बताया कि शाहजहांपुर के खुटार के नगरा गांव के रहने वाले एक शख्स पर सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डालने के आरोप लगे हैं। पोस्ट पर हिंदू संगठनों का गुस्सा भड़क गया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस के समझाने के बाद मामले पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के आलाधिकारियों के काफी मशक्कत के बाद हिंदू संगठन के लोग शांत हुए।
मुरादाबाद के अब्बास पर दर्ज हुआ था देशद्रोह का मुकदमा
बता दें कि इससे पहले अमरोहा के नौगावा सादात के मोहम्मद शाहफरीद निवासी अब्बास पुत्र हैदर अली दिल्ली रोड स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन, टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईएफटीएम) मुरादाबाद में बीएचएमसीटी (बैचलर ऑफ होटल एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी) प्रथम ईयर का छात्र है। सोमवार को कॉलेज में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों की श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा के दौरान छात्र हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
इसी बीच छात्र अब्बास ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इससे छात्र और कॉलेज प्रशासन में आक्रोश पनप गया। सभी ने अब्बास को मौके पर पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं, कॉलेज के गार्डों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। साथ ही छात्रों की भीड़ ने आरोपित अब्बास को बचाकर क्लास रूम में बंद कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद अब्बास को उनके हवाले कर दिया गया था।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें, आप हमेंट्विटरपर भी फॉलो कर सकते हैं. )








































