UP Police Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के लिए सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की आधिकारिक तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2025 को तीन दिनों में आयोजित होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी पहली पाली सुबह और दूसरी दोपहर।
29 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
इस भर्ती के लिए लगभग 29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। पिछले साल 2024 में 32,679 पदों के लिए आवेदन हुए थे। यह स्पष्ट संकेत है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस सेवा में युवाओं की रुचि लगातार बढ़ रही है।
परीक्षा सुरक्षा और नकल रोकने के उपाय
बोर्ड ने परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और सख्त फ्रिस्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मजबूत पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को किसी भी अफवाह या फर्जी प्रवेश पत्र पर भरोसा न करने की चेतावनी दी है।
आधिकारिक जानकारी केवल वेबसाइट पर
सभी महत्वपूर्ण अपडेट जैसे प्रवेश पत्र डाउनलोड, परीक्षा केंद्र सूची और अन्य जानकारी केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया या किसी भी गैर-आधिकारिक स्रोत पर भरोसा न करें।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रशिक्षण संस्थान
इस बीच, केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी कि देशभर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कुल 83 प्रशिक्षण संस्थान बनाए गए हैं। ये संस्थान CRPF, BSF, ITBP, SSB, CISF और असम राइफल्स के जवानों को प्रशिक्षण देने के लिए काम कर रहे हैं।













































