मदरसे में पाकिस्तानी पंखा मिलने से हड़कंप! कुशीनगर में मिला ‘Made in Pakistan’ फैन, फोटो वायरल होते ही पुलिस अलर्ट

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे में कथित तौर पर ‘Made in Pakistan’ लिखा हुआ पंखा पाए जाने के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई है। इस घटना को सुरक्षा और संवेदनशीलता से जोड़कर देखा जा रहा है।

खराब पंखे की मरम्मत के दौरान हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, मदरसा कादरिया हकीकतुल-उलूम में लगा एक पंखा खराब हो गया था। उसे ठीक करने के लिए बुलाए गए एक इलेक्ट्रीशियन की नजर पंखे पर लिखे ‘Made in Pakistan’ शब्दों पर पड़ी। इसके बाद यह बात धीरे-धीरे स्थानीय लोगों तक पहुंच गई।

Also Read: इंसुलिन, रेबीज और कैंसर… दिल्ली में नकली दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब, 6 करोड़ की नकली दवाएं जब्त

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

मामले की जानकारी सामने आते ही पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। वायरल फोटो में पंखे पर पाकिस्तानी ब्रांडिंग दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने उठाई जांच की मांग

इलाके के लोगों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि पाकिस्तान मार्का वाला यह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भारत तक कैसे पहुंचा और मदरसे में इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

Also Read: सावधान! ENO-Nescafe के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने वाला गैंग बेनकाब, 4 गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुशीनगर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस अधीक्षक (SP) केशव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उक्त पंखा भारत में किस माध्यम से आया और इसकी खरीद-फरोख्त से जुड़े तथ्य क्या हैं।

मदरसा प्रबंधन से हो सकती है पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान मदरसा प्रबंधन से भी पूछताछ की जा सकती है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)