फतेहपुर: जिले की बकेवर पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीन आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति, ससुर और सास शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस...
मैनपुरी: मंगलवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के तत्वावधान में ब्लॉक परिसर जागीर में सम्मान समारोह एवं किसान पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने किसान हित में कार्य करने वाले अधिकारी एडीओ पंचायत अनिल मिश्रा, एडीओ आईएसबी राजीव कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी रणधीर शाक्य एवं चौकी इंचार्ज योगेश कुमार का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
साथ ही क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगरा मंडल उपाध्यक्ष राजा ठाकुर ने कहा कि...