फतेहपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बृजेश पाठक ने फतेहपुर दौरे के दौरान कई अहम मुद्दों पर बड़ा बयान दिया.उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा.
डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “सरकार जाते समय एआई के माध्यम से लूट जैसे मामलों पर बयान देना उनकी बेचैनी को दर्शाता है। उनके पेट में अब गुड़-गुड़ाहट हो रही है.” उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार में गुंडे और माफिया हावी थे, जबकि वर्तमान सरकार में माफिया पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं.
बृजेश पाठक ने हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान पर भी चिंता जताई.उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए.
महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे सड़कों पर निकलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करें.उन्होंने विश्वास जताया कि संसद में महिलाओं के पक्ष में आरक्षण कानून लाया जाएगा.
डिप्टी सीएम फतेहपुर में रेड क्रॉस सोसाइटी के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की.
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)















































