Home Police & Forces ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 15 घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की मौत, 15 घायल

लखीमपुर खीरी। दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों में नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, थाना शारदा नगर क्षेत्र के रहने वाले लगभग 80 से 90 लोग मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान पढ़ुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में आरुषि (12) पुत्री विनोद, राजकुमारी (40) पत्नी केश कुमार, नैंसी देवी (15) पुत्री रमाकांत, पंछी (16) पुत्री विशंभर और मखाना (45) पत्नी मेवालाला, निवासी सेमरी गांव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

Also Read: ‘पैसे और ‘जन्नत’ का लालच…’, KGMU में पकड़े गए 12वीं पास डॉक्टर हस्साम अहमद मामले में चौंकाने वाले खुलासे

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। वहीं योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाए।

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके चलते संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Also Read: हिंदू छात्राओं पर टारगेट…. KGMU में पकड़े गए 12वीं पास ‘डॉक्टर’ हस्साम अहमद मामले में चौंकाने वाले खुलासे

Secured By miniOrange