जौनपुर में रेलवे हाल्ट के पास मिला अज्ञात शव, साइकिल बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस

जौनपुर: खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकला हाल्ट के पास शनिवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को हुई, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

ALSO READ: गोण्डा: स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त और 7 का चालान

सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शव के पास से एक साइकिल भी बरामद हुई है, जिससे पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read: UP: रायबरेली में BJP की बड़ी सेंध की तैयारी! 24 अगस्त को योगी की मेगा जनसभा, गांधी गढ़ पर नजर

पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। अज्ञात शव मिलने के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस शव‌ को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुटी हुई है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)