UP: आफत की बारिश ने मिर्ज़ापुर में वृद्ध महिला की ली जान, मकान का दीवार बना मौत की वज़ह, गांव में मचा हाहाकार

मीरजापुर: यूपी के पूर्वांचल के जिलों में तीन दिनों से लगातार हो रही आफत की बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। मिर्ज़ापुर जिले में बारिश से विभिन्न हिस्सों में कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है तो वहींमकान का दीवार गिरने से उसके मलबे के नीचे दबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मिर्ज़ापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया कला गांव में मंगलवार की रात में भारी बारिश के बीच एक कच्चे मकान का दीवार भर भराकर गिर गया। जिससे दीवार के मलबे के नीचे दबने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस सहित राजस्व विभाग को दिया है। हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध सुभागी देवी पत्नी स्वर्गीय गंभीर पाल अपने कच्चे मकान में चारपाई पर लेटी थी, की तभी बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिससे वृद्ध महिला मलबे के नीचे दब गयी।

Also Read: मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले जन्मभूमि की सुरक्षा पर कसा शिकंजा, अधिकारियों ने परखी व्यवस्था

मकान गिरने की आवाज सुनकर घर के अंदर से आई बहू मंजू ने बाहर आ कर हो-हल्ला मचाने लगी तो शोर सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंच कर मलवे से वृद्ध महिला को बाहर निकाल उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जा रहे थे कि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है। परिजनों ने क्षेत्रीय लेखपाल को भी घटना की जानकारी दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की कच्चे मकान की दीवार बारिश के कारण गिरने से मलबे के नीचे दबने से वृद्ध महिला की मौत हुई है। परिजनों के सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.