Etawah: पशुबाड़े में चारपाई पर खून से सना मिला किसान का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Etawah: इकदिल थाना क्षेत्र के परमधाम गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक किसान का शव घर के पशुबाड़े में चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला। किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी

बताया गया कि किसान रोजाना की तरह रात में घर के पास बने पशुबाड़े में चारपाई पर सोने के लिए गया था। सुबह उसकी पत्नी जब पशुबाड़े में पहुंची तो चारपाई पर पति का खून से सना शव पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी के चीख-पुकार मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि किसान की हत्या किसने और क्यों की, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।

ALSO READ: Amethi: अमेठी में फरार हत्यारोपी पर पुलिस का शिकंजा ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर घर पर चस्पा किया धारा 82 का नोटिस, सरेंडर नहीं

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही हत्या के पीछे की वजह और संभावित आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)