Azamgarh: सोशल मीडिया पर तलवार और डमी कट्टा लहराकर रील बनाना पड़ा भारी, दो युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

Azamgarh: सोशल मीडिया पर तलवार और डमी कट्टा लहराकर दबंगई का प्रदर्शन करने वाले दो युवकों के खिलाफ तहबरपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत की गई।

जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दबंगई और भय का माहौल पैदा करने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के दौरान इंस्टाग्राम आईडी @RKBHAIAZAMGARH_MTL_0999 चिन्हित की गई। इस आईडी पर रमनीपुर गांव निवासी रवि कुमार और सत्यानन्द कुमार के तलवार तथा डमी कट्टा लहराते हुए वीडियो/रील्स प्रसारित किए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस तरह के वीडियो से आम लोगों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा होने की संभावना थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को चिन्हित कर पूछताछ की।

ALSO READ: Gonda: बिना जानकारी खाते में छह लाख का लोन कर रकम निकालने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने पुलिसकर्मियों से कहासुनी और हाथापाई करते हुए विवाद करने का प्रयास किया। इसके बाद थाना तहबरपुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दबंगई या गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)