टीवी फैन्स पहले ही हिट टीवी शो कसौटी जिंदगी की 1 को लेकर रोमांचित हैं और अब इस शो को लेकर नए अपडेट से उनकी खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. खबर है कि जल्द ही आ रहे इस शो में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी नजर आएंगे. अगर ऐसा होता है तो शाहरुख करीब 30 साल बाद किसी टीवी सीरियल में वापसी करने जा रहे हैं.
कसौटी जिंदगी की प्रोड्यूसर एकता कपूर इस शो की दूसरी कड़ी को भी हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं. शायद इसलिए उन्होंने शो में एक खास किरदार के लिए शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार को चुना है. पिंकविला वेबसाइट की ने सूत्रों के हवाले से एक रिपार्ट में कहा है कि शाहरुख शो में नरेटेर के किरदार में नजर आ सकते हैं.
शो की जब से घोषणा हुई थी तभी से फैन्स इसके हर किरदार में नए चेहरों के बारे में जानना चाहते थे. प्रेरणा के रोल को लेकर भी कई कयास लगाए गए. शो के जारी पहले टीजर में मालूम पड़ा कि इस शो में प्रेरणा के किरदार में एरिका फर्नांडिस दिखेंगी. और शूटिंग की लीक हुई तस्वीरों में अनुराग बसु के किरदार में पार्थ समथान का नाम कंफर्म हो गया है. इस शो में हिना खान कोमोलिका के रोल में नजर आएंगी. ये शो 10 सितंबर से शुरू होगा. ये सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे आएगा. ‘कसौटी जिंदगी की’ रीमेक का थीम सॉन्ग पिछले शो जैसा ही है.
कसौटी जिंदगी की पुरानी प्रेरणा यानि श्वेता तिवारी ने भी इस शो और अपने किरदार में नजर आने वाली एरिका के बारे में बयान दिया है. जब नई प्रेरणा पर श्वेता तिवारी की प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कुछ इस तरह जवाब दिया, ” बहुत खुशी हो रही है. एरिका बहुत अच्छी लड़की है. कितनी अच्छी बात है. इस बार मैं भी कसौटी जिंदगी की देखूंगी.”
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )


















































