Health Care Tip: अगर आप भी आसान तरीके से बढ़ाना चाहते हैं वजन, तो खाने में शामिल करें ये चीजें

 

हर किसी का शरीर अलग तरह से काम करता है. जैसे बहुत से लोगों का वजह थोड़ा सा खाने की वजह से ही बढ़ने लगता है, जबकि कई लोगों के द्वारा खाया हुआ देर सारा खाना भी उनका वजन नहीं बढ़ा पाता. ऐसे में अगर आप वजन बढ़ाना चाहें तो उसके लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ज्यादा कैलोरी और प्रोटीन वाला खाना खाने से और हर रोज व्यायाम करने से वजन को बढ़ाने में काफ़ी मदद मिलती है. वजन को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है कि वजन धीरे धीरे बढ़े. इसी के चलते आज की खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस खाने को अपनी डाइट में शामिल करके अपना वजन बढ़ा सकते है.

इन फूड्स से बढ़ा सकते हैं वजन

पनीर: हेल्थलाइन के अनुसार दूध या दूध से बने प्रोडक्ट्स वजन बढ़ाने में सहायक हैं. पनीर में कैलोरी और फैट्स की अधिक मात्रा होती है. पनीर या चीज़ प्रोटीन का भी रिच सोर्स है.

अंडा: अंडा मसल्स बनाने या वजन बढ़ाने का बेहतर सोर्स हैं. हालांकि ये पोषक तत्वों से भरपूर हैं, लेकिन इनका अधिक सेवन वजन बढ़ा सकता है.

होल ग्रेन: साबुत अनाज की रोटी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है. रोटी को अंखरोट के मक्खन के साथ खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

सूखे मेवे: सूखे मेवों में फ्रुक्टोज की मात्रा होती है. जिन फलों में चीनी होती है वह प्राकृतिक रूप से स्वीट होते हैं और भोजन की कैलोरी को बढ़ाने में लाभदायक माने जाते हैं

कार्बोहाइड्रेट: कार्बोहाइड्रेट एक ऐसा तत्व है जिसे हमारा शरीर एनर्जी के लिए उपयोग करता है. इसलिए जिन खाने वाले पदार्थों में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है उनको खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है. चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है. प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने के लिए हमे ब्राउन राइस का उपयोग करना चाहिए. क्योंकि ब्राउन राइस में अन्य चावलों से ज्यादा प्रोटीन और कार्बोहाईड्रेट होता है. चावल को मांस और बीन्स के साथ खा कर वजन बढ़ाया जा सकता है.

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )