Home UP News फिरोजाबाद: गुल मोहम्मद और अजर हसन ने युवती से किया रेप, फिर...

फिरोजाबाद: गुल मोहम्मद और अजर हसन ने युवती से किया रेप, फिर बनाने लगे धर्म परिवर्तन का दबाव

Firozabad

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) जनपद में मुस्लिमय समुदाय के 2 युवकों ने एक युवती के साथ रेप (Rape) की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं, इसके बाद युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव (Pressure of Conversion) भी बनाया। इस मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवती को रजावली चौराहे के पास से बरामद कर लिया है। साथ ही दोनों आरोपी भी मौके से गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

युवती ने बयान में आरोपियों पर धर्म परिवर्तन करने को दबाव डालने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, एक गांव की निवासी युवती को गुल मोहम्मद और अजर हसन निवासीगण बछगांव नारखी बाइक पर बैठा कर कहीं ले गए थे। युवती के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

Also Read: लखीमपुर खीरी: घर मे घुसकर सगे भाइयों सलमान-शाहनवाज ने युवती को बांधकर पीटा, किया गैंगरेप और बनाया अश्लील Video

वहीं, मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की वजह से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों में आरोपियों के खिलाफ गुस्सा भी था। पुलिस युवती व उसे ले जाने वाले आरोपियों की तलाश कर रही थी। मामले में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित युवती को कहीं ले जाने की फिराक में रजावली चौराहे के पास खड़े थे।

उन्होंने बताया कि वहां युवती को बरामद कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गुल मोहम्मद के पास से 210 रुपए, घड़ी और अजर हसन के पास से 130 रुपए बरामद किए गए हैं। युवती का मंगलवार को डाक्टरी परीक्षण कर बयान दर्ज कराया गया।

Also Read: मेरठ में लव जिहाद: मुजम्मिल ने शिवम बन युवती को फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, पोल खुलने पर ‘श्रद्धा’ जैसा हाल करने की धमकी

इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती ने आरोपितों पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। आरोपित के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने और दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जेला भेजा जा रहा है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Secured By miniOrange