UP: इटावा में लंबे समय से लंबित तीन आपराधिक मामलों की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालतों ने शुक्रवार को दो दोषियों के खिलाफ सजा का फैसला सुनाया। मामलों में सड़क हादसा, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराध शामिल थे। न्यायालयों ने दोष सिमिर्जापुर में मेडिकल स्टोर संचालक ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक बीमारी से था परेशान।
मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहा था युवक
मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात 28 वर्षीय युवक ने अपनी मेडिकल की दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान जफरपुरा गांव निवासी अभय पटेल के रूप में हुई है।
दुकान का शटर अंदर से बंद मिला
बताया गया कि अभय देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन सड़क किनारे स्थित उसकी मेडिकल दुकान पर पहुंचे। दुकान का शटर अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी शटर नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शटर तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया, जहां अभय फंदे पर लटका मिला।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में मृतक के बड़े भाई मनीष पटेल ने पुलिस को तहरीर दी है।
वाराणसी में चल रहा था इलाज
मनीष के मुताबिक, अभय पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार था और उसका वाराणसी में इलाज चल रहा था। उसकी शादी बिसौरा गांव निवासी अंजू देवी से हुई थी। पत्नी करीब छह महीने से मायके में रह रही थी। अभय का एक बेटा भी है।
बेटे की मौत से माता-पिता बेसुध
अभय की मौत से उसके पिता गोपाल पटेल और मां मालती पटेल का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक बीमारी से परेशान था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



















































