बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच में ससुराल से बच्चों को लेकर घर लौट रहे ग्रामीण की बाइक को नानपारा बहराइच मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी. हादसे में भाई बहन की मौत हुई है जबकि पिता पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है, उन्हें मरणासन्न हालात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
रामगांव थाना के ठिहारन पुरवा सोहरवा गांव निवासी रामकुमार (40) की ससुराल में मिहींपुरवा के गायघाट लाल पुरवा में है. ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम होने के चलते परिवार कुछ दिनों पहले में मिहींपुरवा गया हुआ था. रामकुमार पुत्री शशि (5), पुत्र प्रीतम (3) और प्रिंस (7) को बाइक पर बिठाकर घर के लिए रवाना हुआ. जब बाइक सवार परिवार रिसिया थाना अंतर्गत नानपारा बहराइच मार्ग पर भोपतपुर गांव के निकट पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्ती की बाइक के पर खच्चे उड़ गए बाइक पर सवार लोग सड़क पर इधर-उधर बिखर गए. चीख पुकार मच गई. ग्रामीण दौड़े लेकिन तब तक बोलेरो चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला.
रामकुमार और प्रिंस की हालत गंभीर
रिसिया थानाध्यक्ष करुणाकर पांडे ने बताया कि शशि (5) की मौके पर ही मौत हो गई उसके शव को कब्जे में ले लिया गया है जबकि घायल रामकुमार, प्रिंस और प्रीतम को एंबुलेंस का इंतजाम कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया वहां पर चिकित्सकों ने प्रीतम को भी मृत घोषित कर दिया. रामकुमार और प्रिंस की हालत काफी गंभीर बनी हुई.
थाना तहसील बताया कि सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरो को खंगाला जा रहा है।
INPUT-ANANYA MISHRA








































