सहारनपुर में खनन कारोबारियों को धमकाने वाला गिरोह बेनकाब, 30 लाख की रंगदारी के साथ 3 गिरफ्तार

सहारनपुर : जनपद में खनन कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का बेहट पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 30 लाख रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि यह गिरोह खासतौर पर खनन कारोबार से जुड़े लोगों को निशाना बनाता था और जान से मारने की धमकी देकर जबरन पार्टनरशिप कराने का दबाव बनाता था।

साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था और खनन माफिया के नाम का डर दिखाकर रंगदारी वसूलता था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रिंस पुत्र सुरेन्द्र निवासी यमुनानगर (हरियाणा), इकबाल पुत्र मामचंद निवासी ग्राम नानौली थाना बेहट तथा सुरेन्द्र पुत्र महिपाल निवासी ग्राम नुन्हारी थाना बेहट शामिल हैं।

Also Read : CCTV और सर्विलांस के जाल में फंसे 5 शातिर चोर, गोरखनाथ पुलिस का बड़ा खुलासा, लाखों का माल बरामद

पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 30,00,000 रुपये नकद बरामद किए हैं, जो रंगदारी से जुड़ी रकम बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्तों पर पहले से भी हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और रंगदारी जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेहट पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ किया और अब इनके अन्य साथियों व नेटवर्क की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)