कांग्रेस,सपा और टीएमसी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का किया विरोध : संसद में बिल नही हुआ पास, जनता इन पार्टियों को देगी जवाब- सतीश चंद्र शर्मा

अमेठी : अमेठी के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा आज एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुँचे जहां उन्होंने गौरीगंज के भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।इस दौरान उन्होंने महिला जन आक्रोश अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास न होने पर विपक्ष पर जमकर हमला बोला और बिल न पास होने के लिए सपा, कांग्रेस और टीएमसी को जिम्मेदार बताया।

दरअसल हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम को पास करना था लेकिन विपक्ष के विरोध के बाद यह अधिनियम पास नहीं हो पाया।इसके बाद भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश की योगी सरकार विपक्षी पार्टियों पर लगातार हमलावर हैं।आज प्रदेश के खाद एवं रसद राज्य मंत्री और अमेठी के प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा अमेठी पहुंचे। जहां उन्होंने जिला मुख्यालय गौरीगंज के भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में नारी शक्ति अधिनियम के अंतर्गत विधानसभाओ और लोकसभाओ में नारी शक्ति को आरक्षण देने के लिए विशेष सत्र आहूत किया गया था।जिसमें कांग्रेस पार्टी टीएमसी समाजवादी पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध करने का काम किया।भारतीय संस्कृत में मां शक्ति का स्थान हमेशा सर्वोच्च रहा है।वह सदैव से ही नारी शक्ति का नेतृत्व का प्रतीक रही है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह महिलाओं के लिए उपहार नहीं है यह उनका अधिकार है लेकिन जिस तरह से विपक्ष ने रोड करने का काम किया अपने आप में वह नारी शक्ति से आहत हैं और आने वाले समय में इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।ऐसे दल जिन्होंने संसद के अंदर महिला आरक्षण का विरोध किया है इसका विरोध करने का काम किया जाएगा।

समाजवादी पार्टी ने विशेष रूप से महिला आरक्षण के अंतर्गत धर्म के आधार पर आरक्षण की असंवैधानिक मांग करने की काम किया और इस प्रक्रिया का पुरजोर विरोध किया।उनकी यह मांग पूरी तरह से असंवैधानिक और संविधान के विरुद्ध है।अगर यह आरक्षण बिल पास होता तो महिलाओं की एक बड़ी हिस्सेदारी विधानसभा और लोकसभा में देखने को मिलती है.

Also Read : ‘मेरी लाश पापा छू भी ना पाएं…’, कानपुर में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत

इसके साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति की भी हिस्सेदारी बढ़ती।समाजवादी पार्टी कांग्रेस और टीएमसी ने जिस तरीके से महिलाओं के हक में रोड़ा अटकाने का काम किया उनका आरक्षण का विरोध किया है। निश्चित ही।आने वाले समय में इनको इसका जवाब आधी आबादी देने का काम करेगी।

Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत