गोरखपुर : नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के स्वागत में दिखेगी 2027 की तैयारी, शंख-ढोल नगाड़ों से गूंजेगा महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह

गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 2 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम में 2027 के विधानसभा चुनाव की झलक दिखाई देने वाली है।

स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सर्किट हाउस में हुई बैठक में स्वागत कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय महामंत्री एवं स्वागत कार्यक्रम के संयोजक सुनील गुप्ता ने की।

कार्यक्रम का कार्यक्रम

नए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय 2 जुलाई को आजमगढ़ से प्रस्थान कर सुबह साढ़े दस बजे महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचेंगे। यहां स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। इसके पश्चात वे क्षेत्रीय कार्यालय (रानीडीहा) पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम के बाद विनोद राय गौरखनाथ मंदिर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय भी जाएंगे।

Also Read : रायबरेली ने सहकारिता क्षेत्र में रचा इतिहास, देश की पहली रेहड़ी-पटरी समिति के गठन पर बैंक अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह सम्मानित

भव्य स्वागत की तैयारी

क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला (सहजनवा विधायक) ने बताया कि कार्यक्रम में शंख की ध्वनि, ढोल नगाड़ों और कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा।

इन सभी को किया गया आमंत्रित

– क्षेत्रीय पदाधिकारी
– मोर्चों के क्षेत्रीय पदाधिकारी
– सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी
– सांसद, विधायक
– 2022 एवं 2024 के चुनावी प्रत्याशी
– पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष
– जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष
– सभी ब्लॉक प्रमुख

तैयारी बैठक में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदत्त जैन, उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, विश्वजीतांशु सिंह आशु, छट्ठे लाल निगम, संजीव राय, मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, अनूप अग्रवाल, रमेश प्रताप गुप्ता, राजेश गुप्ता, अच्युतानंद शाही, पंकज जायसवाल, राहुल गिरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह स्वागत कार्यक्रम 2027 के आगामी चुनावी अभियान की तैयारी का भी आगाज साबित होगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)