Amethi: मालती नदी में लकड़ी के पुल में फंसा मिला महिला का शव, चार दिन से थी लापता

Amethi: संग्रामपुर थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव की रहने वाली 40 वर्षीय संजू देवी का शव मंगलवार सुबह खौपुर गांव के पास मालती नदी में लकड़ी के पुल में फंसा मिला। नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

संजू देवी पिछले चार दिनों से लापता थी। महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। मंगलवार सुबह मालती नदी में शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिवारजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान संजू देवी के रूप में की। महिला के चार बच्चे हैं।

ALSO READ: Jaunpur: चोरी की बाइक व तीन तमंचों के साथ शातिर गिरफ्तार

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। शव मालती नदी में लकड़ी के पुल में फंसा हुआ मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)