विवि में यूजी और पीजी के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस बार 77 कोर्सेज की बारह हजार सीटों पर होगा प्रवेश

गोरखपुर : दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में कुल 77 पाठ्यक्रमों की लगभग बारह हजार सीटों के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। आवेदक विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in  पर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज शाम प्रवेश प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत करते हुए उम्मीद जताई कि इस वर्ष शुरू हुए नए पाठ्यक्रमों और बड़ी हुई सीटों से विद्यार्थी व्यापक रूप से लाभान्वित होंगे।

Also Read : मथुरा में शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 मई तक भरे जा सकेंगे।इस वर्ष विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर के 18, परास्नातक के 50 और डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट के 9 कोर्सेज के लिए प्रवेश लिए जाएंगे।

इनमें से बी.एस.सी. (कृषि), बी.ए.एल.एल.बी., बी.सी.ए., बी.बी.ए, में कालेजों में प्रवेश भी विष्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही होगा। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया समर्थ के एडमिशन मॉड्यूल द्वारा संपादित कराई जाएगी।

Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

” विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। इस वर्ष हम विद्यार्थियों के लिए कई नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहे हैं जिनमें स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी के अलावा हॉस्पिटल मैनेजमेंट, पॉलिटिकल लीडरशिप तथा ट्रांसलेशन  और कम्युनिकेटिव इंग्लिश में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज शामिल हैं। नए सत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाओं और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ हम नयी शुरुआत करेंगे।” प्रो पूनम टंडन (कुलपति)

प्रवेश के लिए इस बार भी  DDURN पंजीकरण जरूरी

गत वर्ष लागू की गई व्यवस्था के अनुसार इस बार भी विश्वविद्यालय या उससे सम्बद्ध किसी कालेज में प्रवेश लेने के इच्छुक आवेदकों को सबसे पहले विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। इस पंजीकरण के बाद उसे एक डीडीयूआरएन (डीडीयू रजिस्ट्रेशन नम्बर) प्राप्त होगा।

Also Read : ‘मेरी लाश पापा छू भी ना पाएं…’, कानपुर में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत

यदि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश लेना चाहता है तो वह उसी पोर्टल पर प्रोग्राम का चयन करके अपना फार्म पूरा कर सकता है। ऐसे आवेदक जो किसी कालेज में प्रवेश लेना चाहते हैं वे सम्बन्धित महाविद्यालय में अपने डीडीयूआरएन का उल्लेख करते हुए वहां का फार्म भरेंगे। बिना डीडीयूआरएन के कालेज उनका प्रवेश नहीं करेंगे। प्रत्येक आवेदक का केवल एक पंजीकरण नंबर होगा। इसी के माध्यम से वह चाहे तो एक से अधिक पाठ्यक्रमों के आवेदन कर सकेगा।