मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल संभव! UP, पंजाब, दिल्ली और बंगाल पर नजर

नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार 25 से 30 मंत्रियों के प्रभावित होने की चर्चा है, जिसमें कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है, कई का विभाग बदला जा सकता है और कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

राज्यवार वर्तमान स्थिति

वर्तमान में मोदी मंत्रिमंडल (प्रधानमंत्री सहित) में राज्यों का प्रतिनिधित्व इस प्रकार है:

– उत्तर प्रदेश : 11 (मोदी सहित 10 मंत्री)
– बिहार : 8
– गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश : 6-6
– कर्नाटक : 5
– राजस्थान : 4
– हरियाणा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा : 3-3
– असम, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना : 2-2
– गोवा, केरल, हिमाचल, उत्तराखंड, अरुणाचल, छत्तीसगढ़ : 1-1

पंजाब और दिल्ली से फिलहाल कोई मंत्री नहीं है।

संभावित बदलाव

– पंजाब और दिल्ली : दोनों राज्यों से एक-एक मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
– पश्चिम बंगाल : वर्तमान में 2 राज्य मंत्री हैं, लेकिन कोई कैबिनेट मंत्री नहीं। यहां से एक कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना है।
– राजस्थान : मंत्री संख्या 4 से बढ़कर 5 हो सकती है।
– मध्य प्रदेश: एक मंत्री कम हो सकता है और एक नए नाम को जगह मिल सकती है।
– गुजरात, कर्नाटक और ओडिशा : इन तीनों राज्यों से एक-एक मंत्री की छुट्टी हो सकती है और नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

Also Read – उत्तर प्रदेश : वाराणसी में अखिलेश यादव के पोस्टर से बढ़ी सियासी हलचल, राम मंदिर विवाद को लेकर दिया गया राजनीतिक संदेश

कब हो सकता है फेरबदल?

मोदी सरकार के लिए मंत्रिमंडल में बदलाव कोई संवैधानिक मजबूरी नहीं है। सूत्र बताते हैं कि बदलाव जुलाई के पहले सप्ताह से लेकर 15 अगस्त से पहले किसी भी समय किया जा सकता है। हालांकि, अगर प्रधानमंत्री मोदी को अभी बदलाव की जरूरत नहीं लगी तो यह बाद में भी टल सकता है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस बार का फेरबदल सिर्फ संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदर्शन, क्षेत्रीय संतुलन और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर किया जाएगा। मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरें लगातार गर्म हैं और अगले कुछ दिनों में इस पर और स्पष्टता आ सकती है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)