UP: बलिया पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलिया के भीषण बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्र का सघन स्थलीय व हवाई निरीक्षण करने के उपरांत बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बांसडीह, बलिया नगर और बैरिया विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों के पीड़ितों से सीधा संवाद स्थापित किया। राहत सामग्री का वितरण किया और प्रशासनिक तंत्र को प्रत्येक पीड़ित परिवार तक हर संभव मदद बिना किसी विलंब के पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए।
पढ़िए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कानून व्यवस्था, सुशासन, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और विकास योजनाओं पर विस्तार से बात रखी। पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश वन डिस्ट्रिक, वन माफिया की संस्कृत से ग्रसित था। जिसे भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने जड़ से समाप्त कर वन डिस्ट्रिक, वन मेडिकल कॉलेज के विकास मॉडल में परिवर्तित कर दिया है। अपराधियों और अराजक तत्वों को अंतिम चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जो भी तत्व प्रदेश की कानून व्यवस्था, व्यापारी के कारोबार और बहन-बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेंगे, उनके लिए केवल दो ही ठिकाने तय है, या तो जेल की सलाखें या फिर जहन्नुम का रास्ता।
सीएम ने कहा, आपदा के समय केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि पीड़ित परिवार को अगले कई हफ्तों तक जीवन-यापन के लिए किसी भी वस्तु के लिए भटकना न पड़े, इसके तहत प्रत्येक पात्र बाढ़ पीड़ित परिवार को लगभग 50 किलोग्राम वजनी एक व्यापक राहत सामग्री किट सीधे सौंपी सौंपी जा रही है। कहा बलिया में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के लिए बाबा भृगु के नाम पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। महर्षि भृगु की तपोभूमि को भव्य स्वरूप देने के लिए भृगु धाम कॉरिडोर के निर्माण की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने बलिया वासियों को आस्वस्त करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार आपकी सुरक्षा, सम्मान, सुशासन और सर्वाधिक विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास से लेकर बलिया के समग्र विकास में धान की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































