UP: 25 हजार का इनामी गोतस्कर गिरफ्तार, चंदौली पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

UP: चंदौली थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जनपद बांदा के विसंडा थाना क्षेत्र में कोर्रई गांव के समीप नहर पुलिया से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समसाद राइन पुत्र रज्जब अली, निवासी ग्रामसभा गम्हरी, मजरी इलाही डेरा, थाना गाजीपुर, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पूर्व में थाना इलिया क्षेत्र के बनरसिया नहर माइनर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार ले जाए जा रहे 12 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया था। पुलिस टीम को देखकर दोनों वाहनों के चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए थे।ई-चालान ऐप के माध्यम से दोनों वाहनों के स्वामियों की जानकारी सामने आई थी। मामले में थाना इलिया पर मु0अ0सं0 61/2025, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Also Read: UP: वाराणसी में गोतस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, कंटेनर से 30 गोवंश बरामद

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी समसाद राइन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज किए थे। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। थाना इलिया पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर बांदा जिले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अलावा POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: बलिया एनकाउंटर: गवाह हत्याकांड का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचे समेत गिरफ्तार

कार्रवाई थानाध्यक्ष इलिया चंदन कुमार राय और प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक गिरीश वल्लभ शुक्ल, हेड कांस्टेबल मनीष कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक श्रीवास्तव, कांस्टेबल अतुल सिंह राहुल, हेड कांस्टेबल नारायण दत्त यादव तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल गणेश तिवारी शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)