चंदौली में बच्चों के साथ खेलते-खेलते गड्ढे में गिरा 4 साल का मासूम, डूबने से मौत

चंदौली: नौगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बाघी गांव में बुधवार को घर के बाहर पानी भरी छोटी गड़ही में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, कस्बा बाघी गांव में चार वर्षीय जिलानी घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के बाहर मौजूद पानी भरी छोटी गड़ही में गिर गया।

ALSO READ: Banda: UPI पर MDR को लेकर व्यापारियों में उबाल, PM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन

कुछ देर बाद वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने उसे पानी में डूबा देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों के शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में मासूम को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद जिलानी को मृत घोषित कर दिया।

Also Read: Gonda में पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर के पैर में लगी गोली, दो साथी गिरफ्तार

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन बदहवास होकर रोने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और परिवार को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों के अनुसार, घर के बाहर मौजूद पानी भरी गड़ही में खेलते समय यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। नौगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा बाघी गांव में हुई इस घटना से ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)