हत्या के प्रयास मामले में बाप-बेटे गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल छनौटा बरामद

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार छनौटा भी बरामद किया है। आपको बता दे कि पकड़े गए अभियुक्त बाप-बेटे हैं।

जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को पीड़ित पक्ष ने बैरिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि अभियुक्तों ने अमरजीत यादव के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की नीयत से उस पर जानलेवा हमला किया। जिससे वह अचेत हो गया था।

Also Read : ‘मेरी लाश पापा छू भी ना पाएं…’, कानपुर में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत

पीड़ित की शिकायत पर बैरिया पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने धारा 109,110,115(2),351(3), 352 बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार और उनकी पुलिस टीम ने आज गोन्हिया छपरा चौराहे के पास से घिराबंदी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान राहुल साह पुत्र चेगन साह और चेतन साह पुत्र चामहा साह के रूप में हुई है जो इब्राहिमाबाद थाना बैरिया के निवासी हैं।

Also Read: ‘पहले दारू पिलाई फिर सेक्स किया और फिर i – Pill…’, लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर को शादी का झांसा देकर डॉ. सचिन गुप्ता ने किया रेप

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों के निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार (छनौटा) बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया