लखनऊ : KGMU पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अग्निकांड के घायलों और परिजनों से की मुलाकात

लखनऊ। राजधानी के कोचिंग सेंटर अग्निकांड के घायलों और शोक संतप्त परिजनों से मिलने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को KGMU के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और परिजनों से संवाद किया। अजय राय ने हादसे में लापरवाही बरतने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अजय राय ने जताया शोक

KGMU पहुंचकर अजय राय ने अग्निकांड में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने घायल छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य सुधरने की कामना की और परिजनों को सांत्वना दी।

Also Read: Lucknow Fire Accident: ‘100 सिलेंडर फटे, 1200 झुग्गियां जल कर राख…’, लखनऊ में भीषण आग का कहर, मचा हड़कंप

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह बेहद दुखद और नाकाबिल हादसा है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की कि दोषी अधिकारियों, कोचिंग संचालक और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसकी मिलीभगत से हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

पीड़ित परिवारों के साथ कांग्रेस खड़ी

अजय राय ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने घायलों के उचित इलाज और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजे एवं सहायता दिए जाने की मांग भी की।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)