दबंगों ने कार में काम करा रहे भाइयों पर किया हमला, एक की हालत गंभीर, मुरादाबाद रेफर

मुरादाबाद : कुंदरकी क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही गर्मी के साथ-साथ दबंगो की दबंगई भी तेजी से बढ़ रही है। कुंदरकी नगर में कार में काम करा रहे दो भाइयों पर दबंगों ने अचानक से हमला कर दिया, हमले में चकफाजलपुर निवासी जैनुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई शोएब भी चोटिल हो गया। जैनुल की गंभीर हालत को देखते कुंदरकी CHC से डॉक्टर ने जिला अस्पताल मुरादाबाद भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव चंपाजलपुर निवासी शोएब ने बताया कि दोपहर के बाद समय करीब 2:00 बजे वह जैनुल के साथ कार से ग्राम इमरतपुर सिरसी की ओर जा रहे थे, रास्ते में कुंदरकी निवासी अनस पाइप डालकर खेत में पानी चल रहा था। वहां पर कार रोक कर दोनों भाई पानी पीने लगे और कुछ पानी कार के इंजन पर डाल रहे थे।

Also Read : ‘मेरी लाश पापा छू भी ना पाएं…’, कानपुर में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत

आरोप है कि इसी दौरान अनस वहां आकर उन्हें गालियां देने लगा। मौके पर मौजूद अनस के पिता ने वहां से उन्हें समझा कर भेज दिया। इसके बाद कुंदरकी लौटने पर दोनों भाई इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट स्थित एक मैकेनिक की दुकान पर कार में काम करा रहे थे।

Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

तीनों आरोपी मौक़े से हुए फ़रार

शोएब का कहना है कि इसी दौरान अनस अपने भाई-आमिर और कुंदरकी निवासी तस्लीम के साथ वहां पहुंचा। तीनों के हाथों में लाठी डंडे और सरिया थे, आरोप है कि अचानक से तीनों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। हमले में जैनुल लहू लुहान हो गया। राहगीरों की मदद से जैनुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदरकी लेकर पहुंचे। वहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया। शोएब ने बताया कि उसके द्वारा थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।